मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन नाबालिग गिरफ्तार

मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन नाबालिग गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             रसूलपुर गांव के सेंवई नाला पुल के पास से पुलिस ने मंगलवार की रात मोबाइल छिनैती के तीन आरोपित किशोरों को गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चलान न्यायालय भेज दिया।भटपुरा गांव निवासी धर्मेन्द्र बिंद का पुत्र अनुराग पटैला मार्ग पर गत रविवार को सड़क की पटरी पर खड़े होकर मोबाइल से किसी से बात कर रहा था, तभी पीछे से एक ही बाइक से आये तीन किशोरों ने उसे थप्पड़ जड़ मोबाइल छीनकर पट्टी नरेंद्रपुर बाजार की तरफ भाग गए।
किशोर के पिता ने थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही थी।देर रात सूचना मिली कि तीन किशोर उक्त पुल के पास बैठे हुए हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम देव दूबे 17 वर्ष, विपुल विश्वकर्मा 16 वर्ष, देव सिंह 15 वर्ष निवासी अमावाकला थाना सरपतहा बताया। तीनों ने अनुराग का मोबाइल छीनना कबूल किया। उनके पास से छिनैती की मोबाइल भी बरामद हुई।
Previous articleNEET में सफल श्रेष्ठा और यशवीर का आकाश इंस्टीट्यूट ने किया सम्मान
Next articleदूसरे दिन भी खाते से पैसा निकालने आई नकाबपोश  महिला धराई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?