युवती से छेड़खानी के विवाद को लेकर मारपीट में आठ लोग घायल
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार की रात एक युवती से छेड़खानी के मामले को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में आठ लोग घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव की एक युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोस में हुई एक मौत पर वह उस परिवार में गई थी, जहां से लौटते वक्त गांव का ही युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हुए भाग निकला। पीड़िता घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो लोग आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे।जहां दो पक्षों में कहासुनी हुई शुरु हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मारपीट की घटना में एक पक्ष से राम करन (58), चंद्रेश (50), सौरभ (18) और सतीश (25) घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष से बनवारी लाल (69), आशा (50), अजय (28) और मीनाक्षी (22) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराते हुए मामले की जांच में जुट गई।
















