चौपाल लगाकर बुनकरों को किया जागरुक

चौपाल लगाकर बुनकरों को किया जागरुक

वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               बुनकरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और व्यापक जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु चोलापुर ब्लॉक के हाजीपुर गांव में एचडीएफसी परिवर्तन के अंतर्गत अंबुजा फाउंडेशन द्वारा बुनकर सेवा केंद्र के सहयोग से चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बुनकर सेवा केंद्र चौकाघाट से विभागीय प्रतिनिधि उपेंद्र दूबे व मो. अरशद द्वारा बुनकरों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।
उनके आवेदन के तरीकों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
चौपाल के दौरान बुनकरों की प्रमुख समस्याएं और विभाग द्वारा किए जा रहे पहल पर भी चर्चा की गई। चौपाल के दौरान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पात्रता तथा लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया। साथ ही जरूरतमंद बुनकरों के कार्ड भी बनाए गए।
ऑनलाइन आवेदन के तरीकों को बताया गया, जिससे उनको अनावश्यक भाग दौड़ से मुक्ति मिले साथ ही साथ श्रम और पैसे बच सकें और लाभार्थी स्वयं भी आवेदन कर सकें। विभाग के इस पहल से बुनकरों में काफी खुशी देखी गयी। इस अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन की अंशु सिंह, अमन और डीहबाबा बुनकर समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleयुवती से छेड़खानी के विवाद को लेकर मारपीट में आठ लोग घायल
Next articleदो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?