यूपी में नई तबादला नीति की तैयारी, दंपतियों को एक जिले में तैनाती का प्रावधान

यूपी में नई तबादला नीति की तैयारी,दंपतियों को एक जिले में तैनाती का प्रावधान

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और विवादों के बीच योगी सरकार नई तबादला नीति लाने की तैयारी में है।इस नीति को इसी महीने कैबिनेट में पेश किया जा सकता है और जल्द ही लागू होने की उम्मीद है।नई नीति के तहत सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी को एक ही जिले में तैनाती देने का प्रावधान किया गया है।
यदि किसी कारणवश ऐसा संभव न हो,तो उनकी पसंद के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।जिन कर्मचारियों के बच्चे गंभीर दिव्यांग हैं,उन्हें मनचाही तैनाती का विकल्प मिलेगा।नीति में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले कर्मियों के तबादले नहीं किए जाएंगे,जबकि अन्य दिव्यांग कर्मचारियों को उनकी सुविधा के अनुसार पोस्टिंग देने की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा समूह‘क’के अधिकारियों को उनके गृह जनपद में तैनात नहीं किया जाएगा।मंडल स्तरीय पदों पर तैनात अधिकारियों को उनके गृह मंडल में भी पोस्टिंग नहीं मिलेगी।नई तबादला नीति में ईमानदारी और पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया है।जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा संदिग्ध पाई गई है,उन्हें संवेदनशील पदों पर तैनाती नहीं दी जाएगी।सरकार का मानना है कि इस नई नीति से तबादलों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, साथ ही कर्मचारियों को अनावश्यक दबाव और परेशानियों से राहत मिलेगी।
Previous articleएआई से छेड़छाड़ कर ओवैसी की फोटो पोस्ट, आरोपी हिरासत में, माफीनामे के बाद मामला शांत
Next articleदिल दहला देने वाली घटना: पिता ने जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या की
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?