रणबीर और आलिया के महाकालेश्वर में प्रवेश का हुआ विरोध
# संत समिति ने किया समर्थन, कहा- मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं
वाराणसी। मनीष वर्मा तहलका 24×7 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया किया। महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया के विरोध का अखिल भारतीय संत समिति ने समर्थन किया है। संत समिति वाराणसी के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि देश के सनातनी हिंदुओं के मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं हैं कि किसी को भी वीआईपी के नाम पर प्रवेश दिया जा सके।
स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मंदिर के अंदर प्रशासन जबरिया प्रवेश दिलाने का प्रयास कर रहा था। हमारे धर्म स्थल पवित्र स्थल हैं। पवित्र स्थलों पर गैर हिंदू का प्रवेश प्रतिबंधित हजारों वर्षों से लिखा हुआ है। इसका पालन सुनिश्चित कराया जाए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन लोगों का मंदिर में प्रवेश रोका है और वह सभी बधाई के पात्र हैं। हिंदू संगठन के किसी भी कार्यकर्ता पर अगर पुलिसिया उत्पीड़न की कार्रवाई हुई तो संतों का आक्रोश झेलने के लिए तैयार रहें।