रसूलपुर ग्राम पंचायत होगा प्लास्टिक मुक्त गांव
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रसूलपुर में गुरुवार को समूह की महिलाओ, मनरेगा मजदूरों, विद्यालय के बच्चों ने पंचायत सचिवालय से रैली निकाली। रैली को ग्राम प्रधान कैलाश यादव व एडीओ पंचायत अशोक कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली पूरे गांव, मजरे बाजार में ‘स्वच्छ रसुलपुर का सपना, प्लास्टिक मुक्त हो गांव का सपना’ स्लोगन संग जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। ततपश्चात पंचायत भवन में बैठक कर गांव को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प ग्रामीणों के साथ लिया। रैली में प्रमुख रुप से ग्राम प्रधान कैलाश यादव, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, सचिव वीरेंद्र कुमार, पन्नेलाल, विनोद कुमार, बीसी विकास सिंह, सुनील दुबे, लाल बिहारी, जयप्रकाश समेत मनरेगा श्रमिक व समूह की महिलाओं सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
















