राजकीय आईटीआई में हुआ अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

राजकीय आईटीआई में हुआ अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजकीय आईटीआई जौनपुर के कैंपस में हॉकिंस कुकर, पब्लिक वेलफेयर डिपार्टमेंट, यूएल कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय एवं प्राइवेट आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के लगभग 60 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनका साक्षात्कार के पश्चात 12 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस के लिए चयन हुआ।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी गई। मेले में राजकीय आईटीआई के स्टाफ आशीष सिंह, देवेश कुमार यादव, हेमराज गौतम, सुप्रिया राय, शशिकांत सिंघानी एवं अमित कुमार गौतम ने अपना सहयोग दिया।

Previous articleपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीयू में हुई शोकसभा
Next articleविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों के स्कूल में लगा कैंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?