राज्यमंत्री ने जरुरतमंदों को वितरित किया कंबल, बोले- भाजपा सरकार गरीबों की सेवा में समर्पित

राज्यमंत्री ने जरुरतमंदों को वितरित किया कंबल, बोले- भाजपा सरकार गरीबों की सेवा में समर्पित

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                            क्षेत्र के बीरी शमशुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 300 जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कंबल मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।सभा को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, मजलूमों तथा जरुरतमंदों के प्रति समर्पित है। सरकार की हर योजना का लक्ष्य अंत्योदय है। जो बिना भेदभाव के समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान व विकास सुनिश्चित करती है। उन्होंने बारी-बारी से शासन की योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताकर जनसमूह को इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर विनय मिश्रा, सुभाष चन्द्र उपाध्याय,सुरेन्द्र सिंह, श्रवण उपाध्याय, अजय सिंह, नरसिंह विश्वकर्मा, दीपक यादव, मदनलाल सोनी, प्रधान संतलाल सोनी, विंदलेश पासवान, डा. राम सूरत विंद, आदि मौजूद रहे।

Previous articleअधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का किया बहिष्कार
Next articleभाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 55 उम्मीदवारों ने किया आवेदन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?