171.49 लाख की लागत से छह सड़कों राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
जौनपुर।
तहलका 24×7
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 171.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना तथा कृषि विपणन की एकमुश्त योजना के अंतर्गत कराए जा रहे हैं।नगर क्षेत्र में चार प्रमुख सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित, मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

जिसमें परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग से सपना आइसक्रीम होते हुए रूहट्टा तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण 46.52 लाख। मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग से भैंसासुर मंदिर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण 15.99 लाख। नक्खास क्षेत्र में हिचकी चाट दुकान से चांदनी मैचिंग सेंटर तक तथा फलवाली गली से बेनीराम की पुरानी दुकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण 26.70 लाख। नक्खास वार्ड में विसर्जन घाट से पूर्व सांसद केपी सिंह के मकान से होते हुए अनिल कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण 15.20 लाख।

वहीं 67.08 लाख की लागत से दो संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण होगा। चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन एकमुश्त योजना के अंतर्गत दो संपर्क मार्गों का पुनः निर्माण कराया जाएगा। जिसमें कनवरिया प्रथम भाग संपर्क मार्ग 31.90 लाख और कनवरिया द्वितीय भाग संपर्क मार्ग 35.18 लाख की लागत से बनेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और ये सड़कें क्षेत्र की जनता को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगी।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद, अजय यादव, अजय सिंह, सभासद सतेंद्र सिंह मुन्ना, सीपीएन सिंह, जय सिंह, चुनमुन सिंह, नंदलाल यादव, सुनील यादव, राजेंद्र मौर्य, बसंत प्रजापति, दीपक मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, जटाशंकर, शिवकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

















