26.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

रासेयो का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित 

रासेयो का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित 

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन रविवार को हुआ। शिविर में सात दिनों तक छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरुकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी। स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को राष्ट्रहित के बारे में बताते हुए  उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने व्यक्तित्व का विकास करके समाज में अपना एक अलग स्थान बना सकता है। राष्ट्रहित में योगदान दे सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य भी यही है। प्रवक्ता सूर्यप्रकाश यादव और डाॅ. निजामुद्दीन ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. पूजा रानी, डॉ. राकेश सिंह, रियाज़ अहमद, खुर्शीद हसन खान, कहकशां खान आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37301884
Total Visitors
687
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This