जौनपुर : आधा सत्र बीतने के बाद भी अभी तक नहीं आ सकी हैं किताबें

जौनपुर : आधा सत्र बीतने के बाद भी अभी तक नहीं आ सकी हैं किताबें

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                चालू सत्र आधा बीत चुका है मगर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी तक सभी विषयों की पुस्तक नही उपलब्ध हो पाई है। अन्य कक्षाओं के लिए पुस्तक आई किंतु कक्षा आठ में गणित और विज्ञान तथा कक्षा एक की किताब नही आई है।

सरकारी स्कूलों की किताबों को शासन द्वारा देने का निर्णय लेने के बाद से ही बाजार में इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ये पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं है ऐसे में बच्चों के अभिभावक पुस्तक खरीद नहीं पा रहे हैं।शासन द्वारा योजना का क्रियान्वयन करने में आधा सत्र बीत गया है। अब कक्षा दो से लेकर सात और आठ तक की पुस्तक आई है मगर कक्षा एक और आठ के प्रमुख विषय गणित और विज्ञान की पुस्तक नहीं आई है। ऐसे में बच्चों का पठन पाठन कैसे होगा यह विचारणीय प्रश्न है।
Previous articleलंका पहुंचे हनुमान ने उजाड़ा अशोक वाटिका, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजी दिशाएं
Next articleजौनपुर : असन्तुलित स्कार्पियो सड़क किनारे खंदक में पलटी, चार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?