लखनऊ : दो साल में जबरन धर्मांतरण के 291 मामले दर्ज, कुल 507 लोगों की हुई गिरफ्तारी
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश में पिछले दो साल में जबरन धर्मांतरण के 291 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामले में कुल 507 लोगों की गिरफ्तारी की गई। अब तक 150 मामलों में अभियुक्तों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात कुबूल की है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में 59 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जो नाबालिगों के धर्म परिवर्तन से संबंधित थे। बरेली जिले में सर्वाधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2020 में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून लागू किया था।

इसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और 15 से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं अंतर-धार्मिक विवाह करने वाले जोड़ों को शादी करने से दो माह पहले जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करना होता है।
















