लखनऊ : नाम बदल कर की नाबालिग से दोस्ती, फिर बनाया शादी का दबाव 

लखनऊ : नाम बदल कर की नाबालिग से दोस्ती, फिर बनाया शादी का दबाव 

# नाबालिग के इंकार पर, दिया जिंदा दफनाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                     पारा थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां सलमान नामक युवक एक नाबालिग हिंदू लड़की को लखनऊ से भगाकर हरियाणा ले गया। लड़की के परिजनों ने मामला थाने में दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़के को ढूंढ निकाला और उसे हरियाणा के एक चॉल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद करके घरवालों के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पारा क्षेत्र के बजरंग बिहार में रहने वाली नाबालिग लड़की की दोस्ती पास में ही रहने वाली रोशनी नामक युवती से हो गई। रोशनी ने फिर उसकी दोस्ती सलमान से करवा दी। नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि सलमान ने लड़की से गलत नाम बताकर दोस्ती की थी। फिर उसे बहला-फुसलाकर हरियाणा ले गया। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को हरियाणा के चॉल से गिरफ्तार कर लिया।
उधर पुलिस को नाबालिग ने बताया कि सलमान ने पहले उससे दोस्ती की। बाद में बहला-फुसलाकर अपने साथ चलने को कहा। नाबालिग ने बताया कि पहले तो वह चलने को राजी हो गई, लेकिन बाद में उसने जाने से मना कर दिया, जिसके बाद लड़के ने उसे कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह उसे मार डालेगा।
लड़की ने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमका रहा था।डर के कारण वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई।फिर हरियाणा ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया।बाद में उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। नाबालिग ने आगे बताया कि उसने सलमान से शादी करने से इनकार कर दिया था। फिर भी वह उसे धमकाता रहा। उसने कहा कि अगर शादी नहीं की तो यहीं जिंदा दफना देगा।
एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही नाबालिग लड़की को भी परिजनों के हवाले कर दिया है, आगामी कार्रवाई जारी है।
Previous articleआजमगढ़ : सांसद निरहुआ के बयान की चर्चा कम, कार्यवाई की मांग ज्यादा 
Next articleप्रयागराज : जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से झोंका फायर, राहगीर को लगी गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?