35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

प्रयागराज : जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से झोंका फायर, राहगीर को लगी गोली

प्रयागराज : जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से झोंका फायर, राहगीर को लगी गोली

प्रयागराज।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                    करछना थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक तरफ से फायरिंग कर दी गई। घटना में एक राहगीर को गोली लग गई। आनन-फानन उसे अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। आरोपी अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ किसी के घर में जाकर छिप गया। पुलिस उसकी खोजबीन में तमाम जगह दबिश दे रही है।
बबुरा गांव में रंगनाथ यादव और श्याम नारायण यादव दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते एक तरफ से फायरिंग होने लगी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक राहगीर को गोली लग गई। वह भी इसी गांव का बताया जा रहा है। गोली उसके हाथ में लगी है। उसे अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। पुलिस के पहुंचने के बाद वह बंदूक के साथ किसी के घर में छिप गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में घरों की तलाशी ले रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37049215
Total Visitors
507
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This