लखनऊ : रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

लखनऊ : रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

# सीबीआई ने जाल बिछाकर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
             उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।सीबीआई को इस मामले की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने मौके पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार मित्तल उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
इस संबंध में काव्या इंटरप्राइजेज के सुनील श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि डिप्टी चीफ इंजीनियर बिल के सिलसिले में अरुण मित्तल रिश्वत मांग रहे हैं। रिश्वत संबंधी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की तैयारी की और छापा मारा। सीबीआई टीम ने मौके पर पहुंचकर अरुण कुमार मित्तल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleमैनपुरी : छह दरोगाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश
Next articleलखनऊ : रिश्वत लेते दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?