
एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव के मुताबिक, अब्बास की तलाश में लखनऊ समेत कई जनपदों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। कई टीमें लगाई गईं, पर उसका कुछ पता नहीं चला। एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव के मुताबिक, विधायक अब्बास अंसारी लगातार लोकेशन बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों में उसकी लोकेशन दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, उत्तराखंड, पंजाब व छत्तीसगढ़ में मिली। इसी आधार पर सात टीमों का गठन किया गया है जो इन राज्यों में दबिश दे रहीं हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि अब्बास को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।