लखनऊ : 10 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जौनपुर में घूसखोर दरोगा
# दर्ज मुकदमें से नाम निकालने के एवज में मांगी थी रिश्वत, महिला इंस्पेक्टर ने पकड़ा
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा द्वारा महिला इंस्पेक्टर संध्या सिंह के नेतृत्व में गठित की गई ट्रैप टीम के जाल में 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेकर वर्दी को शर्मसार करने वाला घूसखोर दरोगा हैदर अली जनपद जौनपुर में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की रकम 10 हज़ार रुपए के साथ गिरफ्तार किए गए घूसखोर दरोगा हैदर अली के खिलाफ जौनपुर के मड़ियाहूं थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा के अनुसार सुरेरी जनपद जौनपुर के रहने वाले महातिम पांडे में शिकायत दर्ज कराई थी उनके खिलाफ धारा 452, 427, 336, 323, 504 एंव 506 में आरोपी उनके भतीजे उत्कर्ष पांडे का मुकदमें से नाम निकाले जाने के एवज में मुकदमें के विवेचक उप निरीक्षक हैदर अली उनसे 10 हज़ार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने महातिम पांडे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी इकाई की महिला इंस्पेक्टर संध्या सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया और आज संध्या सिंह की टीम के जाल में घूसखोर दरोगा 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

















