लटक रहे तार की चपेट में आया ताजिया, दो युवकों की मौत, तीन झुलसे

लटक रहे तार की चपेट में आया ताजिया, दो युवकों की मौत, तीन झुलसे

# उप जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी तार नहीं कराया गया सही, जो बना बड़े हादसे का सबब

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के सधनपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास रविवार की देर रात कर्बला में ताजिया दफन कर वापस लौटते समय उसका अवशेष (ढांचा) 11 हजार वोल्ट के लटके मेन लाइन तार को छू गया। जिसकी चपेट में आकर दो ताजिया दार की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य मामूली रूप से झुलस गए। मृतकों का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लटके तार को लेकर एसडीएम शाहगंज से लिखित शिकायत की गई थी।
विद्युत विभाग को भी दूरभाष पर सूचना दी गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते उसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका।गांव में पूर्व की भांति इस वर्ष भी दोपहर में ताजिया जुलूस निकाल कर पटैला गांव स्थित कर्बला में ले जाकर दफन किया गया। वहां से सभी ताजियादार वापस गांव लौट रहे थे। बस्ती के लगभग दो सौ मीटर पास पहुंचे थे कि पानी की टंकी के पास रास्ते के ऊपर से गये मेन लाइन के लटके तार में ताजिया का अवशेष छू गया।
जिसकी चपेट में आकर ताजिया दार अल्तमस, मो. कैफ, मो. मोबीन, मो. बेलाल और मो. रमजान झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रुप से झुलसे अल्तमस और मो. कैफ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामूली रुप से झुलसे तीन ताजियादारों का प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया।घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
आरोप है कि लटक रहे एक फेस के तार को दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम शाहगंज और विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई थी। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। खबर लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचा है। घटना की खबर लगते ही क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान मौके पर पहुंचकर ग्रामीण और परिजनों को समझा बुझाकर शान्त कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने रात में घटनास्थल पर पहुंकर जानकारी लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना से गांव में मातम पसरा रहा।
Previous articleदसवीं मोहर्रम पर अंजुमनों ने किया जंजीर, कमां, तलवार का मातम और सीनाजनी
Next articleवाई-फाई पासवर्ड न देने पर महिलाओं में मारपीट, दो बहनें घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?