लायंस क्लब के अध्यक्ष बने अरुण पाण्डेय
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष पद के चयन के बाबत नगर के आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी के समीप बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2025 -26 के अध्यक्ष पद के चयन की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई।

बैठक में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपसी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अरुण पाण्डेय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जिस पर संस्था के वर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, प्रतिष्ठान स्वामी विजय नारायण पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ जनों द्वारा नवचयनित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। नए अध्यक्ष को लोगों ने बधाइयां दी।

वहीं संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष लायन मनीष अग्रहरि ने नवचयनित अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सभी सदस्यों ने उन्हें समर्थन दिया है।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, राजपत जायसवाल, मनोज पाण्डेय, सुधाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
















