शिक्षा के बिना देश का विकास संभव नहीं : अजित सिंह

शिक्षा के बिना देश का विकास संभव नहीं : अजित सिंह

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             शिक्षा के विकास के बिना देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के भाई व समाजसेवी अजित कुमार सिंह ने हिन्द अकादमी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम का आयोजन रुधौली बाजार में किया गया।अजीत कुमार सिंह ने कहा आज के डिजिटल युग में शिक्षा के संसाधन गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। पहले जो सुविधाएं सिर्फ महानगरों में मिलती थी, अब छोटे कस्बों में भी उपलब्ध है।
इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं। नव आरंभित हिन्द अकादमी की अनेक खासियतें इसे अन्य संस्थानों से अलग बनाती हैं। स्मार्ट डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई, प्रत्येक टॉपिक की अलग-अलग शीट, हर रविवार को टेस्ट और प्रतियोगी परीक्षाओं की सटीक तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन के साथ ही संस्थान में अनुशासन और समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
अध्यक्षता पत्रकार संतोष दीक्षित ने की, जबकि मंच संचालन मुकेश कुमार बिन्द डायरेक्टर जय हिन्द डिजिटल लाइब्रेरी ने संभाला। कार्यक्रम में संरक्षक राम बहाल बिन्द, कुलदीप जायसवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम नारायण तिवारी, बृजेश शुक्ला, बब्लू उपाध्याय, संजय तिवारी, गौरव सिंह, नरेंद्र दूबे समेत छात्र, अभिभावक व गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous articleलेखपाल की मौत पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक, सौंपा ज्ञापन
Next articleफायरिंग और मारपीट की घटना में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?