लेखपाल संघ ने एसडीएम को दी भावभीनी विदाई

लेखपाल संघ ने एसडीएम को दी भावभीनी विदाई

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                लेखपाल संघ के तत्वावधान में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए प्रशासनिक दक्षता,सरल व्यवहार और जनहित के प्रति समर्पण की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का आयोजन लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष इंजी.विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एसडीएम कुणाल गौरव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालचंद गौतम एवं मंत्री राजीव सिंह डब्लू ने भी समारोह में भाग लेकर उपजिलाधिकारी को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास केशरवानी,पूर्व अध्यक्ष सनन्दन भट्ट, दिनेश यादव,चंद्रिका,रमेश वर्मा,प्रीति सिंह सहित तहसील के समस्त लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleअमेरिका-ईरान तनाव से उछले कच्चे तेल के दाम, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी वैश्विक चिंता
Next articleतीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?