वाराणसी : टेस्ट ड्राइव करने के बहाने दो युवक री-सेल शोरूम से कार लेकर फरार

वाराणसी : टेस्ट ड्राइव करने के बहाने दो युवक री-सेल शोरूम से कार लेकर फरार

# 27 दिन बाद एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  मोहनसराय में टेस्ट ड्राइव करने के बहाने दो युवक री-सेल शोरूम से सेकेंड हैंड कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी युवक को 27 दिन कार के साथ गिरफ्तार किया जबकि मौके से दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
रोहनिया थाना प्रभारी के अनुसार मोहनसराय चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ने टीम संग घेराबंदी की और सैदपुर के परमचंदापुर निवासी राघवेंद्र यादव को जगतपुर पीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। मोहनसराय बैरवन गेट के पास ऑटो मोबाइल कंपनी की चार पहिया वाहनों का री-सेल शोरूम है। बीते 22 अगस्त को गाजीपुर सैदपुर के परमचंदापुर निवासी राघवेंद्र यादव और उसका मित्र सैदपुर ककरही निवासी मुकेश यादव शोरूम पर पहुंचे और ऑल्टो कार को पसंद किया।
कार खरीदने से पहले दोनों ने टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई। कर्मचारी आशुतोष ने दोनों को टेस्ट ड्राइव की अनुमति दी। इसके बाद दोनों कार लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए राघवेंद्र का हाल पता रोहनिया थाना अंतर्गत वैशाली विहार कॉलोनी है। घर से संपन्न राघवेंद्र ने गलत सोहबत में ऐसा कदम उठाया, उसके नाम से चार पहिया वाहन पहले से घर में हैं। उसके परिवार के सदस्य पुलिस महकमे में है।
Previous articleप्रधान की हत्या के लिए कार्बाइन उपलब्ध कराने वाले शातिर अपराधी समेत दो गिरफ्तार
Next articleआजमगढ़ : संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?