वाराणसी : फर्जी फूड इंस्पेक्टर को व्यापरियों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

वाराणसी : फर्जी फूड इंस्पेक्टर को व्यापरियों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  हाल ही में रेलमंत्री का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाले की गुरुवार को ही गिरफ्तारी हुई थी। अब एक दिन बाद ही चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसां बाजार से फूड इंस्पेक्टर बनकर बन नमूना लेने व पंजीकरण के नाम पर फर्जी रसीद देकर वसूली करने के एक आरोपी को व्यापारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति और उसके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया।
छीत्तमपुर सितौड़ गांव निवासी संजय यादव व एक उसका सहयोगी सारनाथ निवासी नित्यानंद तिवारी दो तीन दिनों से चौबेपुर भगतुआ, सोनबरसा आदि बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों से वसूली कर रहा था। इसके लिए उसने फर्जी रसीद भी छपवा ली थी। पंजीकरण और नमूने के नाम पर दो से चार हजार रुपये की वसूली कर रहे थे।शुक्रवार को परनापुर गांव निवासी राजेश जायसवाल को सोनबरसां परचून की दुकान पर दोनों पहुंचे धमकी देकर चार हजार रुपये की मांग की। इस पर राजेश ने सीधे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार सिंह व रजनीश कुमार से सम्पर्क किया तो पता चला कि विभाग में इस नाम का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं है।
व्यापारियों ने संजय यादव को दबोच लिया तब तक उसका साथी नित्यानन्द मौका देख कर भाग निकला। राजेश जायसवाल ने बताया कि अब तक दोनों कई व्यापारियों से पैसा वसूल चुके हैं। राजेश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इस दौरान मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार व रजनीश कुमार ने बताया कि ये दोनों काफी दिनों से अवैध वसूली कर रहे थे। इनका खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग से कोई लेना देना नही है।
Previous articleआजमगढ़ : शिब्ली कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज
Next articleआजमगढ़ : कोचिंग पढ़ने आई छात्रा को छात्रा ने मारा चाकू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?