वाराणसी : लोंगों के मुख से बरबस ही निकला “दरवज्जा होए के चाही तऽ अइसन”
# चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत
वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
“दरवज्जा होए के चाही तऽ अइसन, जवन चोरियो रोके अउर चोरवा के सजो भी दे। काऽ करी सीसीटीवी कैमरा जवन ई दरवाजा कए दिहलस’। ये कहना है सारनाथ थाना क्षेत्र के दानियालपुर के लोगों का जहां चोरी के लिए घुसे चोर की दरवाजे में फंस कर मौत हो गई।

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी के पीछे दानियालपुर स्थित लूम में शनिवार की रात दरवाजे में फंस कर युवक की मौत हो गई। सुबह कूड़ा उठाने आए कर्मी ने देखकर इसकी सूचना मुहल्ले वालो को दी। मौके पर आई पुलिस ने देखा कि करीब तीस वर्षीय युवक दरवाजे में फंसा हुआ है। सात आठ लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा कर युवक को बाहर निकाला गया। उसकी सांसे थम चुकी थी।

पूछताछ के बाद पता चला कि मृत युवक का नाम जावेद है जो कि पुरानपुल निवासी है। लूम संचालक निजाम ने बताया कि काम न होने के कारण पिछले दो दिन से लूम बंद था। दरवाजे में ऊपर की ओर भुंन्नआसी लगी थी। जावेद ने नीचे से सिर घुसाया होगा। जिसके बाद उसमें फंस कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जावेद की आदतें ठीक नही थी। कई बार उसे छोटी मोटी चोरी में पकड़ा जा चुका था। लेकिन समझा-बुझा कर छोड़ दिया जाता था।

















