वालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन रसूलपुर की टीम ने गैरवाह को पराजित कर जीता खिताब

वालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन रसूलपुर की टीम ने गैरवाह को पराजित कर जीता खिताब

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                गजराज सिंह इंटर कालेज जमुनिया में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय डे-नाइट वालीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन राम आधार इंटर कालेज रसूलपुर की टीम ने गैरवाह को दो एक से शिकस्त देकर फाइनल का मुकाबला अपने नाम कर लिया।आयोजक उदयभान मौर्य युबी भैया ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में दोनों टीमों के अलावा जौनपुर जिले की टीडी कालेज, डेहरी, केराकत, चोरसंड, तिसौली, गंगापुर, शाहगंज, पिलकिछा, बबुरा तथा आजमगढ़ जिले की बीनापारा, कटौली की टीमों ने हिस्सा लिया। बेस्ट ऑफ थ्री के मुकाबले पर आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गैरवाह की टीम ने बीनापारा आजमगढ़ को तथा रसूलपुर की टीम ने दनियाल क्लब आजमगढ़ को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर लिया।
देर रात हो जाने के साथ हाड़ कंपाती ठंड की वजह से आधी रात बाद खेल रोक दिया गया।
दूसरे‌ दिन रविवार को पहले दिवस के फाइनल का पहला मुकाबला रसूलपुर और गैरवाह के बीच खेला गया।दोनों के बीच हुए कांटे की टक्कर में पहला और तीसरा मैच दो-दो प्वाइंट से जीतकर रसूलपुर विजेता बन गई।गैरवाह के खिलाड़ी मोहम्मद फहाद को मैन ऑफ द सीरीज तथा रसूलपुर की टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक संजय सिंह ने फीता काटकर किया।उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि खेल से जहां शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, वहीं  आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा भी मिलता है।प्रतियोगिता के निर्णायक अंशुमान सिंह, लालप्रताप यादव, बाबूलाल और दानिश खां तथा कमेंट्री विकास सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुभाष चन्द्र यादव ने किया।
इस मौके पर अवनीश सिंह गुरुजी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चन्द्र तिवारी, उमेश सिंह, प्रधान संतलाल सोनी, महेंद्र मौर्य, बसन्त लाल मौर्य, फुर्सत राम, विजय बहादुर यादव, इमरान, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिनेश कुमार सिंह, रवि यादव, राजेश मौर्य, राम मिलन तिवारी, सुन्दरम सोनी, तारेष सोनी, विनय यादव, जोरी यादव, शिवराज, रवी यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleसड़क दुर्घटना में पांच घायल, सभी रेफर 
Next articleमनरेगा के नाम व प्रावधानों में संशोधन का ग्राम प्रधानों ने किया विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?