विद्यालय मर्ज किए जाने पर शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने की बैठक, दी प्रदर्शन कर दी चेतावनी
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों को मर्ज किए जाने को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई ने चिल्हीरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अभिभावकों संग बैठक कर विचार मंथन किया।इस दौरान सरकार के निर्णय के विरुद्ध उत्तेजित अभिभावकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले से आए पर्यवेक्षक की देखरेख में ब्लाक इकाई ने शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में प्रदेश सरकार के निर्णय के विरुद्ध अभिभावकों व रसोईयों संग एक बैठक की। ब्लाक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह व संगठन के लोगों ने अभिभावकों संग विद्यालय मर्ज किए जाने को लेकर सरकार के निर्णय से शिक्षा व्यवस्था और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार विमर्श किया। जिसपर लड़कियों की शिक्षा और रसोईयों की बेरोजगारी समेत अन्य बिन्दुओ पर अभिभावक सरकार के निर्णय को लेकर आक्रोश व्यक्त किए।

अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।चेतावनी दी कि सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है तो हम सभी लखनऊ में चलकर धरना प्रदर्शन करेंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।इस दौरान सुभाष यादव, उमेश चन्द्र यादव, हर्षू मिश्र, राजित राम, रामदेव, राम अवध, सुमिरन, संतलाल, रसोइया निर्मला, चम्पा आदि मौजूद रहे।


















