विद्यालय में 200 छात्रों का हुआ टीकाकरण

विद्यालय में 200 छात्रों का हुआ टीकाकरण

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को सबरहद स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में टीडी टीकाकरण कैंप आयोजित किया। इस कैंप में 10 और 16 वर्ष के बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
डॉक्टर फैजान अंसारी ने बताया कि टिटनेस से शरीर में अकड़न, सुस्ती, दौरा पड़ना और शरीर का धनुष के आकार में टेढ़ा होना जैसे लक्षण हो सकते हैं। डिप्थीरिया, जिसे गलाघोटू भी कहा जाता है, गले में सूजन, खराश और सांस लेने में परेशानी का कारण बन सकता है।
इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से बचाना है।कार्यक्रम में डा. समरीन, अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार यादव, प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
Previous articleशत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी हुए सम्मानित
Next articleममता ने भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का लगाया आरोप, केंद्र से सीमाओं की सुरक्षा का आग्रह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?