शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी हुए सम्मानित

# शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य का 14 वर्षों से अलख जगाने का काम कर रहा विद्यालय : डॉ. जेपी दुबे

सुल्तानपुर। 
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
               अखण्डनगर क्षेत्र के श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज रघुनाथ नगर घाटमपुर के होनहारों को कार्यक्रम स्थल विद्यालय की शाखा आरके महाविद्यालय घाटमपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. जेपी दुबे ने कहा कि विद्यालय ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित करना तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना है।
इन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थान द्वारा कई प्रोफेशनल कोर्स भी कराए जा रहे हैं, यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की शत प्रतिशत गारंटी दी जा रही है।बतौर मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव की मिट्टी में मेधा की कमी नहीं है, बस आवश्यकता है उसको निखारने की। इसके लिए विद्यालय और अभिभावक दोनों ही समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तो निश्चित तौर पर ऐसे ही परिणाम आएंगे।
उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले विद्यार्थी की तुलना अगर शहर के विद्यार्थियों से की जाए तो गांव के विद्यार्थी की सफलता का प्रतिशत अधिक है और अंतिम रूप से सफलता का प्रतिशत भी बेहतर है। मैंने अपने विद्यार्थी जीवन में अपने मां और परिवार के लोगों द्वारा किए गए प्रयास को याद कर प्रसन्नचित हो जाता हूं। हम मध्यम वर्गीय लोगों के लिए शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो हमारे सभी उद्देश्यों को पूर्ण करने में महती भूमिका निभाती है। विद्यार्थी अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से प्रयास कर बेहतर प्रदर्शन करें।
उपस्थित मेधावियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की पूर्व छात्रा दीप्ति शाही जिन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई उक्त विद्यालय से की है, उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर जे पी दुबे द्वारा सम्मानित कर शाल तथा उपहार भेंट किया गया।विशिष्ट अतिथि के तौर पर करौंदी कला ब्लॉक प्रमुख सर्वेश मिश्रा ने भी मेधावियों को उत्साहित काम करने का काम किया। इसके बाद कक्षा 10 में विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाली रुचि, रजनी राजभर, रिशु यादव, देवेश मौर्य, काजल, मोनिका, शशि, प्रिंस, अंतिम दुबे, ओम तिवारी, हर्षित मिश्रा व कक्षा 12 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी अंकित, सपना, साहिल, रीना मौर्य, शिवांगी, मानवीय सिंह, नेहा, नंदिनी, निशांत, शिवांगी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पिंटू मिश्रा, तारक तिवारी, महेंद्र मिश्रा, विधान पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, मनोज पांडे, देवेंद्र पाठक, रितेश दुबे, डॉ.राजमणि वर्मा, बलराम राजभर, संजय सिंह, प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अलख निरंजन पांडे आदि उपस्थित रहे।
Previous articleधर्मांतरण की कोशिश में पुलिस ने दो पादरियों को किया गिरफ्तार
Next articleविद्यालय में 200 छात्रों का हुआ टीकाकरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?