विद्युत करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विद्युत करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

# परिजन शव को अपने साथ ले गए घर, पुलिस को नही दी सूचना

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             नगर के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार की पत्नी संजू (25) रविवार की शाम करीब चार बजे घर में खुले विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बगैर पुलिस को सूचना के परिवार वाले शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
Previous articleविधायक के भाई के निधन पर शोक सभा आयोजित
Next articleभाजपा ने मछलीशहर के लिए जिलाध्यक्ष कर दिया घोषित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?