विधायक के भाई के निधन पर शोक सभा आयोजित

विधायक के भाई के निधन पर शोक सभा आयोजित

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के छोटे भाई व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह के असामयिक निधन पर शुभचिंतकों शोक की लहर दौड़ गई। पूरे दिन लोगों का शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर चलता रहा।
रविवार की सुबह मनहूस खबर लगते ही लोग एक दूसरे से हकीकत जानने के संपर्क साधते रहे। शाम पांच बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार सिंह के  आजमगढ़ मार्ग स्थित आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतात्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से  प्रार्थना की।
इस मौके पर राजेश मौर्या, राम सागर गुप्ता, बिंदु सोनी, विशाल सोनी, अंकुर सिंह, नितिन सिंह, सोनल जायसवाल, संतोष सिंह, इकरार खान आदि मौजूद रहे।
Previous articleमस्जिद से निकलते ही लाठी, डंडों, चाकू से हमला, पिता की मौत, बेटा गंभीर
Next articleविद्युत करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?