विद्युत संविदाकर्मी की मौत मामले में अधिशासी अभियंता का जौनपुर स्थानांतरण

विद्युत संविदाकर्मी की मौत मामले में अधिशासी अभियंता का जौनपुर स्थानांतरण                              

गाजीपुर। 
तहलका 24×7
              विद्युत संविदाकर्मी के मौत के मामले में देर रात अधिशासी अभियंता आशीष कुमार का स्‍थानांतरण शासन ने जौनपुर के लिए कर दिया।  उक्त जानकारी प्रभारी अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने दी।
संविदाकर्मी मौत प्रकरण को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए एसडीओ दिलीप साहू, जेई अशोक कुमार को निलंबित कर दिया और अधिशासी अभियंता आशीष कुमार को चार्जशीट जारी कर दिया, जिसको लेकर विद्युत मजदूर पंचायत ने पंचायत के संगठन के पदाधिकारियों ने तत्‍काल बैठक कर न्‍याय की गुहार लगायी और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कहा कि शासनादेश के अनुसार कुशल संविदाकर्मी का काम अकुशल से लिया जा रहा था, जिसके चलते देवेंद्र राय अकुशल संविदाकर्मी की मौत हो गयी। नियम के तहत अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई होनी चाहिए। देर रात मुख्‍यालय ने अधिशासी अभियंता का स्‍थानांतरण विद्युत वितरण खंड बदलापुर जौनपुर में कर दिया।
Previous articleग्रामीणों के कब्जे में रहा विद्युत उप केन्द्र, आपूर्ति रही बाधित
Next articleअनियंत्रित ट्रैक्टर अधेड़ को रौंदते हुए पेड़ से टकराया, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?