पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि हम लोगो के पास रहने के लिए एक मात्र सहारा यही मड़हा था जो अब जलकर खाक हो गया। खाक होने के वजह से अब हम लोगो के पास सर ढंकने के लिए छत तक नहीं बचा। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा राजस्व विभाग को दे दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे चंदवक थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी हमराहियो के साथ मौके पर पहुंच मौके का मुआयना कर पीड़ित को प्रशासनिक हर संभव मदद का भरोसा दिया।