विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है,जहां 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ससुराल पक्ष जहां इसे जहर खाकर आत्महत्या बता रहा है,वहीं मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सुरिस निवासी रमेश गौड की पुत्री नंदनी गौड का विवाह वर्ष 2023 में ताखा पूरब निवासी विशाल गौड के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।
आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर नंदनी को प्रताड़ित किया जाने लगा।इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई,लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि बुधवार को ससुराल पक्ष की ओर से मायके फोन कर सूचना दी गई कि नंदनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।सूचना मिलते ही परिजन नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया।इसके बाद उसे जौनपुर होते हुए वाराणसी ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही नंदनी ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम मायके पक्ष के लोग शव को कोतवाली लेकर पहुंचे और पति,सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous article95 प्रतिशत अंक लाकर एलिजा शेख ने बढ़ाया मान
Next articleअनियंत्रित डंपर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?