विश्व पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती ने बनाई आकर्षक रंगोली
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था संस्कार भारती द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस (इंटरनेशनल अर्थ डे) के अवसर पर राजकीय पुरुष अस्पताल परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई।रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया गया।रंगोली में विविधता और एकता का भाव झलकता नजर आया,जो भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।

इसके केंद्र में अंकों के क्रम को जोड़कर ज्ञान कमल की आकृति उकेरी गई,जो आत्मजागरुकता और ज्ञान की गहराई को समझने का प्रतीक है।कलाकारों ने रंगों के माध्यम से पृथ्वी को सजाकर उसके संरक्षण का संदेश भी दिया।रंगोली का निर्माण संस्था के संदीप विश्वकर्मा और संजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी व डॉ. अभिषेक रावत ने कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रचित चौरसिया,मुकेश जायसवाल,आनंद मोदनवाल,सुधांशु,श्रवण,गौरव, नीरज,प्रवीण बरनवाल,पवन तनय,अजेंद्र,श्रीश अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


















