विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएचसी सोंधी पर आयोजित हुआ गोष्टी
# दो दर्जन मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
प्रत्येक सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का अहम उद्देश्य यह होता है कि लोगों को स्वास्थ्य के स्तर को अच्छा बनाना और उसके प्रति जागरूक व सचेत करना होता है। आधुनिक दौरान में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। इसका मुख्य कारण लोगों का खान- पान दुरुस्त न होना है। जिससे कई सारी समस्याएं देखी जा रही है। इन्ही सब को देखते हुए विश्व स्तर पर सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के अंतर्गत खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया।


















