वीभत्स! जीआरपी के सिपाहियों ने चलती ट्रेन से युवक को फेंका नीचे, मौत

वीभत्स! जीआरपी के सिपाहियों ने चलती ट्रेन से युवक को फेंका नीचे, मौत

प्रयागराज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
            छिवकी से चली मुंबई-हावड़ा मेल से घर लौट रहे अरुण भुइया (35) को जीआरपी के दो सिपाहियों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ऊंचडीह स्टेशन के पास हुई घटना से आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा भी किया। दोस्त की तहरीर पर प्रयागराज जीआरपी ने सिपाहियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अरुण पुत्र किशुन भुइया आरोगारो थाना गावां जिला गिरिडीह, झारखंड का रहने वाला था। वह मुंबई में रहकर काम करता था। वह दीपावली के मद्देनजर घर लौटने के लिए 19 अक्तूबर को दादर स्टेशन पर मुंबई-हावड़ा मेल में सवार हुआ। दोस्त अर्जुन भुइया व हरि दोनों निवासी झारखंड भी उसके साथ थे। अर्जुन ने बताया कि ट्रेन छूटने के कारण वह टिकट नहीं ले सके थे, ऐसे में ट्रेन में ही टीटीई से टिकट बनवाया। इसके बाद वह जनरल बोगी की गेट पर जबकि अरुण गली में खड़ा था। 20 अक्तूबर की रात ट्रेन छिवकी स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी दो पुलिसकर्मी आए और टिकट चेक करने लगे।
आरोप है कि टीटीई से बनवाया गया टिकट दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अरुण ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। उस वक्त ट्रेन ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। अन्य यात्रियों के बताने पर पता चला कि सिपाहियों ने अरुण से 200 रुपये भी लिए थे। यात्रियों ने चेन पुलिंग की लेकिन तब तक ट्रेन बहुत दूर निकल चुकी थी। अगले स्टेशन विंध्याचल पहुंचने के बाद उसने नीचे उतरकर पुलिसकर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद शव की तलाश कर उसको मर्चरी भेजवाया गया।
उधर अगले दिन उसने जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में पहुुंचकर तहरीर दी। बताया कि आरोपी सिपाहियों में कृष्ण कुमार सिंह व आलोक कुमार पांडेय शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि दोनों छिंवकी स्टेशन पर तैनात हैं और घटना के बाद से फरार हैं।तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि गैरइरादतन हत्या, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Previous articleखेल रहे मासूमों के ऊपर भरभराकर ढहा मिट्टी का टीला 
Next articleदालमोठ खिलाने के बहाने चार साल के मासूम से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?