वैदेही सखी शक्ति समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव

वैदेही सखी शक्ति समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
            वैदेही सखी शक्ति समिति ने नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित मैरेज हाल में सीता नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया।आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने महोत्सव की तारीफ करते हुए इस तरह के महत्व को होते रहने की पहल की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रम से माताओं और बच्चों का हौसला बढ़ता है।
महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी दिनेश कांत यादव ने इस तरह के आयोजन करने के लिए वैदेही समिति के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागी बच्चों को सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला में तीसरे स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन करने वाली रूपांशी अग्रहरि को को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि में कामना सिंह, सीमा सिंह, पिंकी राय ने अपने विचार रखे।
बच्चों द्वारा सबरी नाटक, पहलगाम आतंकी हमला, मां सीता जन्मोत्सव, कलयुग की नारी, डॉ. आनंदी, मोनादिता आदि मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संयोजिका बिट्टू किन्नर ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सह संयोजिका अनुपमा अग्रहरि ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की मंच तारीफ कर उनका उत्सावर्धन किया। संचालन धीरज पाटिल व स्वाति अग्रहरि ने सयुक्त रूप से  किया।
समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष नीतू मिश्रा, रामपलट अग्रहरि, राम अग्रहरि, शिवाजी पाटिल, अरुण चौहान, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरि, शुभम यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Previous articleपहलगाम आतंकी हमला भारत की अस्मिता पर हमला है : इंदु सिंह
Next articleसाड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, परिवार में मातम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?