व्यापारी द्वारा बकाया मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

व्यापारी द्वारा बकाया मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर कस्बा निवासी व  व्यापार मंडल उपाध्यक्ष द्वारा बकाया रुपया मांगने पर मनबढ़ों द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश दिखा।पुलिस को दी गई तहरीर में फूलपुर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा उर्फ मल्लू ने आरोप लगाया कि उसका फूलपुर हार्डवेयर व ग्लास प्लाईवुड का दुकान है।
फूलपुर के ही रहने वाला विजय यादव अपने जिम के निर्माण के लिए 92 हजार रुपए से अधिक का सामान जनवरी 23 में ले गया। जिसमें से तीन बार में पचास हजार रुपये किसी तरह दिया। लेकिन बचे रुपये आज तक नही दे पाया। गुरुवार को जब दुकानदार उसके यहां बकाया मांगने गया तो वह अब धमकी देने लगा कि बकाया मागेंगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित व्यापारी के साथ पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिसपर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने न्याय का भरोसा दिलाया।
Previous articleदवा मंडी को शहर से बाहर भेजने पर व्यापारियों का जबरदस्त विरोध
Next articleबांग्लादेश भेजे गए लोगों को अंतरिम उपाय के तौर पर वापस लाएं: सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?