शराब के बोतलों, पेटियों पर होगा हाई सिक्योेरिटी बार कोड व क्यूआर कोड:  आबकारी मंत्री

शराब के बोतलों, पेटियों पर होगा हाई सिक्योेरिटी बार कोड व क्यूआर कोड: आबकारी मंत्री

लखनऊ। 
तहलका 24×7
                यूपी सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अब जीपीएस युक्त वाहनों से ही मदिरा का परिवहन होगा। आबकरी लाइसेंस्ड परिसरों की जियो फेसिंग की जाएगी साथ ही, बोतलों एवं पेटियों पर हाई सिक्योरिटी बार कोड और क्यूआर कोड होगा।मंत्री नितिन अग्रवाल मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार एवं कर चोरी रोकने के लिए कार्यवाही की गई है।
विभाग में कार्रवाही के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल से इंटीग्रेशन किया गया है। मदिरा एवं स्प्रिट टैंकरों में डिजिटल लॉकिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मास फ्लो मीटर, रडार बेस्ड लेवल सेंटर एवं बॉटलिंग सेंटर बनाए जाएंगे। डिस्टलरीज में डिजिटल अल्कोहल मीटर का उपयोग किया जाएगा और प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
Previous articleहाईवे पर तीन डंपर की भिड़ंत, आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मौत
Next articleवक्फ बिल: क्या मस्जिदों, दरगाहों और मुस्लिम संपत्तियों को जब्त कर लेगी सरकार? केंद्रीय मंत्री ने किया स्पष्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?