शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई,जहां विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की।उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त जैगहा बाजार में मौजूद है।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर आरोपित श्रवण कुमार बिन्द पुत्र रामपरीत निवासी खलौतीपुर को गिरफ्तार किया।

















