किसान ने पेश की गौसेवा की मिसाल,किया भूसा दान
फूलपुर, आजमगढ़।
फैजान अंसारी
तहलका 24×7
फूलपुर क्षेत्र में समाजसेवा और गौसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली,जब खरशहन गौशाला में एक किसान ने निराश्रित गौवंशों के लिए भूसा दान कर सराहनीय पहल की।जानकारी के अनुसार,खरशहन खुर्द गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह, जो एक प्राकृतिक किसान के रुप में जाने जाते हैं, उन्होंने गौशाला में रह रहे गौवंशों के लिए एक ट्रॉली भूसा दान किया।

उनके इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।उल्लेखनीय है कि महेंद्र प्रताप सिंह को हाल ही में पशुपालन विभाग द्वारा उन्नतिशील किसान के रुप में सम्मानित किया गया था।वे समय-समय पर कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देते रहते हैं।

इस सराहनीय कार्य के लिए गौशाला प्रभारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि महेंद्र प्रताप सिंह जैसे समाजसेवी व्यक्तित्व ही समाज में मानवता और गौसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर गौशाला के गोपालक सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। किसान द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है।

















