शादी की खुशियां मातम में बदलीं, छह वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, छह वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,जब समारोह में शामिल होने आई छह वर्षीय बालिका का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है,हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार,बालिका अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी।रविवार देर रात वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। रातभर परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन करते रहे।सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर झाड़ियों में एक बच्ची का शव पड़ा देखा।सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान लापता बालिका के रुप में की।मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ की धोखाधड़ी, दो मैनेजर समेत 28 पर प्राथमिकी
Next article1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?