श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में हुआ पौधारोपण

श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में हुआ पौधारोपण

अखण्डनगर, सुल्तानपुर। 
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
              श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज घाटमपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. जेपी दुबे, प्रधानाचार्य अलख निरंजन पांडे ने छात्रों के साथ मिलकर वन विभाग द्वारा उपलब्ध पौधे कॉलेज परिसर में रोपे।
प्रबंधक श्री दुबे ने कहा, हम छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की प्रेरणा देते हैं। यह कॉलेज की विशेष परंपरा है, जिसके तहत पिछले कई वर्षों में हजारों छात्रों ने पौधे लगाए हैं। इस मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना करते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।
इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, अनूप तिवारी, अंकित दुबे, अनिल श्रीवास्तव, अजय कुमार, दीपक शर्मा, रागिनी सिंह, साक्षी पांडे, विनय प्रजापति, श्रीमती नीतू सिंह, पूजा तिवारी, दीप्ति यादव सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleहत्यारोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा चालान
Next articleस्कूल मर्ज किए जाने की सूचना पर प्रधान के नेतृत्व में उमड़ पड़े ग्रामवासी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?