संगठित प्रयास से मिटेगी समस्याएं 

संगठित प्रयास से मिटेगी समस्याएं 

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               बुनकरों के विकास के लिए संगठित एवं साझा प्रयास की जरुरत है। उक्त बातें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के आयोजन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन भवानीपुर धरसौना बाजार में वक्ताओं ने कही। उक्त कार्यक्रम का आयोजन समग्र ग्रामीण विकास परियोजना अंतर्गत अंबुजा फाउंडेशन द्वारा एचडीएफसी बैंक सीएसआर के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में चोलापुर ब्लाक के हाजीपुर, देईपुर, मंगोलेपुर  मुरली और गोला गांव के 8 बुनकर समूहों के 145 बुनकरों ने भाग लिया। इस दौरान बुनकर समूह के सदस्यों तथा ग्राम प्रधान ने अपने विचार प्रस्तुत किये और परियोजना अंतर्गत किए गए कार्यों पर खुशी व्यक्त किया। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए अंबुजा फाउंडेशन के जिला प्रभारी रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन वर्ष 2015 से सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है, जिसमें बुनकरों से जुड़े मुद्दे और विकास पर पहल किया जाता है।
अंबुजा फाउंडेशन बुनकरों के विकास के लिए पिछले एक साल में प्रयास किए गए हैं और आगामी रणनीति बनाई गयी। उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। बुनकरों को बेहतर मार्केट हेतु बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ा जाएगा, साथ ही उनका ओएफपीओ बनाकर बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने की दिशा दी जाएगी।
इस रणनीति के तहत बुनकरों के क्षमता वर्धन हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण, मीटिंग तथा विभिन्न विभागों और बाजारों का इंटरफेस आदि भी कराया जाएगा।
कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन के दीनानाथ सिंह, सुनील कुमार, अंशु सिंह, अमन तिवारी, सरिता सिन्हा, सुमन, अंजलि, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Previous articleदहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज
Next articleबिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की डिटेल दें, सुप्रीम कोर्ट का ईसी को निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?