संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका के पति की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका के पति की मौत,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               चंदवक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।शुक्रवार देर शाम मृतक की शिक्षिका पत्नी अपने पति का शव लेकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंच गईं,जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान अइलिया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (54) पुत्र रामदेव सिंह के रुप में हुई।परिजनों के अनुसार,गुरुवार रात वह घर में सो रहे थे।
रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी संगीता सिंह उन्हें अचेत अवस्था में देख आनन-फानन में अस्पताल ले गईं, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।संगीता सिंह डोभी ब्लाक के अइलिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते पट्टीदारों से उनका मुकदमा चल रहा है, इसी रंजिश में उनके पति को जहर देकर हत्या की गई है।उनका कहना है कि परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे पुत्र अमन सिंह (22) और पुत्री अनुष्का सिंह (20) को छोड़ गए हैं।
Previous articleसड़क पर मामूली बात बनी बवाल का कारण, ट्रक चालक व बाइक सवार में खूनी झड़प
Next articleदोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट सख्त, राहुल गांधी पर एफआईआर का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?