प्रयागराज में लायंस क्लब की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल हुईं सम्मानित
# उत्कृष्ट सेवा कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए मिला सम्मान
प्रयागराज।
तहलका 24×7
प्रयागराज में आयोजित वार्षिक डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अर्पण धर दुबे ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में एक नए क्लब के साथ कार्य प्रारंभ करने के बावजूद खुशबू जायसवाल ने अपनी मेहनत,लगन और सेवा भावना से एक अलग पहचान स्थापित की।

उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल अपेक्षाकृत देर से शुरु हुआ,फिर भी मात्र आठ महीनों के भीतर क्लब द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली और सराहनीय रहे।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया,जिससे क्लब ने पूरे जोन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।कहा खुशबू जायसवाल का समर्पण और कार्यशैली अन्य क्लबों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

श्री दुबे ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के नाम की खुशबू समाज में इसी प्रकार फैलती रहे और क्लब सेवा कार्यों के माध्यम से लगातार नई उपलब्धियां हासिल करता रहे।वहीं सम्मान पाने के बाद खुशबू जायसवाल को उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों,क्लब सदस्यों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी जा रही है।

















