संस्था ने सरकारी योजनाओं में अधिकारियों की मदद को बढ़ाया हाथ

संस्था ने सरकारी योजनाओं में अधिकारियों की मदद को बढ़ाया हाथ

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने अधिकारियों को सरकार द्वारा लोकहित में चलाई जाने वाली योजना में संयुक्त रुप से भागीदारी करने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। अधिकारियों ने संस्था को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदार बनाने और सहयोग लेने का आश्वासन भी दिया।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया सरकारी उपक्रमों द्वारा लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में भागीदारी और सहयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रफीक फारूकी को संस्था का सहयोग लेने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।
इस मौके पर अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं पर चर्चा और विमर्श भी हुआ। अधिकारियों ने स्वास्थ्य और जलवायु पर विशेष परियोजनाओं के क्रियान्वयन की सलाह दी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, निर्भय जायसवाल और देवी प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
Previous articleसरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की : डॉ. अवधेश
Next articleजालिम पत्नियों का खूनी खेल, 34 दिन में उठी 12 पतियों की अर्थी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?