सड़क हादसे में दरोगा की मौत, नए थाने पर ड्यूटी जॉइन करने जा रहे थे

सड़क हादसे में दरोगा की मौत,नए थाने पर ड्यूटी जॉइन करने जा रहे थे

अलीगढ़। 
तहलका 24×7
              जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के 55 वर्षीय दरोगा वृषपाल सिंह की मौत हो गई।वह नए थाने पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए जा रहे थे,इसी दौरान हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार दरोगा वृषपाल सिंह का हाल ही में तबादला अतरौली से लोधा थाने पर हुआ था।
अतरौली से अपना सामान लेकर बाइक से लोधा के लिए निकले थे।बाइक पर उनका घरेलू सामान और एक चारपाई भी बंधी हुई थी।बताया जा रहा है कि थाना सासनी गेट क्षेत्र के एक चौराहे के पास नगर निगम के ट्रैक्टर से चारपाई टकरा गई।टक्कर लगते ही संतुलन बिगड़ने से दरोगा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक दरोगा वृषपाल सिंह मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भवानीगढ़ गांव के निवासी थे।घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।वहीं,पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
Previous articleअवैध रुप से संचालित लक्ष्मी नर्सिंग होम सीज
Next articleसाहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, गहने वापस मिले
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?