सपा की बैठक में सांसद और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

सपा की बैठक में सांसद और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

बांदा। 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है।जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सांसद कृष्णा देवी पटेल और बबेरू से विधायक विशम्भर यादव के बीच कहासुनी हो गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बैठक में पहले विधायक विशम्भर यादव ने अपनी बात रखी।इसके बाद सांसद कृष्णा देवी पटेल कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लगीं।संबोधन के दौरान उन्होंने कथित तौर पर विधायक का जिक्र करते हुए उनकी शिकायत पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से करने की बात कही।सांसद की इस टिप्पणी पर विधायक विशम्भर यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा,”देखिए, तमीज से बात कीजिए।बिना तथ्यों के आरोप कैसे लगा रही हैं?”
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस तेज हो गई और बैठक का माहौल गरमा गया।मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों नेताओं को शांत कराया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा की अंदरुनी कलह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।हालांकि,इस मामले में पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Previous articleबच्चे को पशुओं का इंजेक्शन लगाने का आरोप, छह दिन बाद इलाज के दौरान मौत
Next articleडिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 2.20 करोड़ की ठगी, 12 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा बंधक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?