सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पलटवार: मेरे साथ खड़ा होने वाला माफिया है तो मेरी तस्‍वरी सीएम, डिप्टी सीएम के साथ भी है!

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पलटवार: मेरे साथ खड़ा होने वाला माफिया है तो मेरी तस्‍वरी सीएम, डिप्टी सीएम के साथ भी है!

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
               सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की।इस दौरान उन्होंने कहा,जो घटनाक्रम चल रहा है कोडिन को लेकर इसमें बहुत महत्वपूर्ण बात है जो सरकार छिपा रही है।36 जिलों में 118 से अधिक एफआईआर और यूपी में कफ सिरप का काला कारोबार चल रहा था।कई तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, अगर हम तस्वीरों को ही ठीक मान लें और मेरे साथ खड़ा होने वाला ही माफिया है, तो मेरी तस्वीर तो मुख्यमंत्री के साथ भी है।
मेरी तस्वीर डिप्टी सीएम के साथ भी है। मैं मजबूरी समझ सकता हूं।एक दिन पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर शायराना अंदाज में कहा था कि “जब खुद फंस जाओ, तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ, ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ”। सपा अध्यक्ष आगे दोनों डिप्टी सीएम और सीएम का फोटो लगाते हुए कहते हैं कि एक फुल, दो हॉफ हैं। यूं तो आपस में खिलाफ हैं। कोडीन के मारे ये सारे, आज डर के मारे साथ हैं।
अखिलेश ने कहा कि नशाखोरी की जांच के लिए सिरप टॉस्क फोर्स मतलब एसटीएफ के साथ जीटीएफ भी बना दीजिए।बाकी जनता समझदार है। भाजपाइयों के चेहरों पर हवाइयां क्यों उड़ी हुई हैं। कोडीन कफ सिरप की सच्चाई वे जानते हैं, तभी खुद नहीं पी, इसीलिए बीच में किसी को खांसी भी आ गई।अखिलेश यादव ने कहा कि अवैध और जहरीली कफ सिरप मामले की जांच कर रही एसटीएफ भी अवैध कारोबारियों से मिली हुई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Previous articleसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र हुए पुरस्कृत
Next articleहिस्ट्रीशीटर खालिद और रफत अली की 3.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?